Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

ताज़ा ख़बरें हिंदी में

भारत को हैदराबाद में मिली पहली टी20I हार
short by Anuj / on Wednesday, 14 October, 2026
वेस्टइंडीज़ ने हैदराबाद में चौथे टी20I में भारत को 24 रनों से हराकर 5-मैचों की सीरीज़ 2-2 से बराबर कर ली। वेस्टइंडीज़ ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 247/3 का स्कोर खड़ा किया और कीमो पॉल के 5 विकेट की बदौलत भारत को 223 रनों पर रोक दिया। यह राजीव गांधी इंटरनैशनल स्टेडियम (हैदराबाद) में भारत की पहली टी20I हार है।
IDBI बैंक के 16,000 कर्मचारियों की नौकरी का क्‍या होगा, ग्राहकों पर क्‍या पड़ेगा असर?
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 14 October, 2026
'एनडीटीवी' के अनुसार, IDBI बैंक की स्‍ट्रैटजिक री-स्‍ट्रक्‍चरिंग को सरकार द्वारा मंज़ूरी दिए जाने के बाद 16,000-कर्मचारियों की नौकरी सुरक्षित है क्योंकि सरकार इस प्रक्रिया को 'गोइंग कंसर्न' के आधार पर कर रही है। इसके तहत, नया प्रबंधन नियंत्रण संभालने के कम-से-कम 1-वर्ष तक किसी भी कर्मचारी की छंटनी नहीं कर सकता। बैंक के ग्राहकों पर कोई असर नहीं होगा।
अभिजीत दीपके ने 16 अक्टूबर को दिल्ली में नए प्रदर्शन का किया एलान
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 14 October, 2026
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के फाउंडर अभिजीत दीपके ने X पर 'लहरा दो तिरंगा' कार्यक्रम का एलान करते हुए कहा है, "मैं सभी देशभक्तों से निवेदन करता हूं कि...16 अक्टूबर को शाम 5 बजे कनौट प्लेस (दिल्ली) तिरंगे के साथ आइए।" उन्होंने कहा, "वहां पर हम अपना तिरंगा लहराएंगे...सौरव और आशुतोष को तिरंगा लहराने के लिए जेल में डाला गया।"
read more at X
अपराधी को अपराध के लिए सज़ा देना भी धर्म है: मुस्कान केस में महाभारत का ज़िक्र कर जज
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 14 October, 2026
ज़िला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने मुस्कान और साहिल को सौरभ राजपूत की हत्या के लिए फांसी की सज़ा सुनाते हुए बुधवार को कहा कि यह एक नृशंस हत्याकांड है। जज ने महाभारत का ज़िक्र करते हुए कहा, "अपराधी को अपराध के लिए सज़ा देना भी धर्म है।" मुस्कान-साहिल जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोर्ट से जुड़े थे।
read more at Instagram
लाखों रेल कर्मियों के लिए 78 दिन के दिवाली बोनस का हुआ एलान
short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 14 October, 2026
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को कैबिनेट बैठक के बाद एलान किया कि रेलवे कर्मचारियों को दिवाली से पहले 78 दिनों के वेतन के बराबर प्रोडक्टिविटी-लिंक्ड बोनस मिलेगा। इससे करीब 11.5 लाख कर्मचारियों को फायदा होगा और इस दिवाली बोनस पर सरकार करीब ₹2,009 करोड़ खर्च करेगी। प्रत्येक पात्र कर्मचारी को अधिकतम ₹17,951 तक मिलेंगे।
पति को मारकर नीले ड्रम में सील करने वाली मुस्कान और उसके प्रेमी को मिली फांसी की सज़ा
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 14 October, 2026
मेरठ ज़िला कोर्ट ने बहुचर्चित नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सज़ा सुनाई है। मुस्कान ने कोर्ट में कहा, "मेरी बेटी छोटी है...उसका ख्याल रखा जाए।" गौरतलब है, मुस्कान-साहिल ने मिलकर सौरभ राजपूत (मुस्कान के पति) की हत्या की थी, फिर शव के टुकड़े-टुकड़े कर ड्रम में सीमेंट से सील कर दिया था।
read more at X
सऊदी अरब में ईशनिंदा के आरोपी हिंदू व्यक्ति को नहीं होगी फांसी, कोर्ट ने पलटा फैसला
short by शुभम गुप्ता / on Wednesday, 14 October, 2026
सऊदी अरब के सुप्रीम कोर्ट ने श्रीलंकाई हिंदू प्रवासी मज़दूर अनोजन शिवरासा को सुनाई गई मौत की सज़ा रद्द कर दी है। उन्हें फेसबुक पर इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने वाली टिप्पणी के मामले में मौत की सज़ा सुनाई गई थी। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने इस फैसले का स्वागत किया है।
read more at ANI
दीपके ने सौरव-आशुतोष को जेल भेजे जाने पर दी प्रतिक्रिया; कहा- ऑफिशियली इमरजेंसी लगाओ
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 14 October, 2026
सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने बिना इजाज़त जंतर-मंतर में घुसने को लेकर सीजेपी नेता सौरव दास और आशुतोष रांका को 5-दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इमरजेंसी लगानी है तो आधिकारिक तौर पर लगाओ...पीएम नरेंद्र मोदी थोड़ी हिम्मत दिखाओ...दम है तो ऑफिशियली इमरजेंसी लगाओ...देश में तिरंगा लहराना कब से पाप हो गया?"
read more at X
आशुतोष रांका और सौरव दास को हुई 5 दिन की जेल, जंतर-मंतर में घुसने को लेकर हुए थे 'गिरफ्तार'
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 14 October, 2026
बिना इजाज़त जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन वाली जगह (जो अब डी-नोटिफाइड है) में घुसने के आरोप में प्रिवेंटिव अरेस्ट (एहतियाती गिरफ्तारी) हुए कॉकरोच जनता पार्टी के नेता आशुतोष रांका, सौरव दास और अजिंक्या शिंदे की बुधवार सुबह SEM कोर्ट में पेशी हुई। कोर्ट ने आशुतोष और सौरव को 5-दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा है। आज आशुतोष का जन्मदिन है।
सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे जंतर-मंतर में घुसने को लेकर हुए एहतियातन गिरफ्तार
short by आयुषी श्रीवास्तव / on Wednesday, 14 October, 2026
CJP नेता सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को बिना इजाज़त जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन वाली जगह (जिसे अब डी-नोटिफ़ाई कर दिया गया है) में घुसने के आरोप में प्रिवेंटिव अरेस्ट (एहतियाती गिरफ्तारी) किया गया है। प्रिवेंटिव अरेस्ट के तहत किसी गंभीर अपराध/शांति-भंग की घटना को रोकने के लिए पुलिस बिना वॉरंट किसी व्यक्ति को हिरासत में ले सकती है।
Load More